तोपा कोलियरी में 28 से बंदी का ऐलान, बैठक में निर्णय

कुजू। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन, तोपा शाखा की बैठक शाखा कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामनाथ महतो और संचालन शाखा सचिव मंगू मांझी ने की। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता मोगलचंद पटेल, मांडू प्रखंड सचिव सुरेशचंद्र पटेल शामिल रहे। बैठक के दौरान तोपा कोलियरी में ई-ऑक्शन का कोयला पेलोडर द्वारा हाईवा में हो रहे लोडिंग को अविलंब बंद कर हैंड लोडिंग की मांग को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मौजूद वक्ताओं ने सीसीएल प्रबंधन से पूर्व में दिए गए आवेदन पर जल्द से जल्द पहल करने की बात कही। यूनियन के लोगों ने कहा कि हमारी मांगों पर विचार नहीं होने की स्थिति पर आगामी 28 जनवरी से यूनियन और झामुमो द्वारा तोपा स्थित हाईवा कांटा घर व हाईवा से जुड़े संपूर्ण ट्रांसपोर्टिंग कार्य को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी। वक्ताओं ने कहा कि लोकल सेल से जुड़े सभी मजदूर बेरोजगार होते जा रहे है और भुखमरी के कगार पर हो गए है। जिसके सभी विस्थापित मजदूर काफी आक्रोशित है। बैठक में मो यासीन, अभय सिंह, बासुदेव गंझु, सुरेश करमाली, प्रदीप सोरेन, राजेश महतो, मनोज सोरेन, सोहराय मांझी, महादेव मांझी, अमरलाल महतो, मो गुलजार, महादेव रविदास समेत कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *