हुसैनाबाद शहर के समता स्कूल में हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा संपन्न
हुसैनाबाद शहर के अमन चैन मोहल्ला स्थित एवं जपला छतरपुर रोड़ के नहर मोड़ के समीप जपला-धरहरा स्थित समता स्कूल परिसर में शनिवार को माँ सरस्वती जी की पूजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूजा अर्चना के समय विद्यालय के सभी बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया, वही सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर बच्चों के उत्साह को बढ़ाया । तत्पश्चात बच्चों को प्रसाद वितरण कर घर भेजा गया। इसके पश्चात संध्या समय में महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।वही शनिवार को विद्यालय के शिक्षको व छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। इस
अवसर पर विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाचार्य डॉ अक्षय कुमार चौहान, शिक्षक-शिक्षिकाओं में विनोद चौधरी, संतोष मिश्रा, किरण देवी, अंजली सिंह, सुधांशु कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, राहुल चौहान,, विकास कुमार, दशरथ कुमार, कार्तिक कुमार, राकेश कुमार, रिमझिम देवी, प्रियंका देवी, बबीता देवी, शकुंतला देवी, रीना देवी, अंशी सिंह, चांदनी कुमारी, उम्म सैयद, पंकज राज, संजीत कुमार, अभिषेक कुमार, राहुल गुप्ता, सानिया मिर्जा, गार्ड नंदू प्रजापति, परिचारिका विमला कुंवर, कौशल्या देवी, आदि उपस्थित थे।










