कंप्यूटर जोन एचीव आर्ट्स क्लासेस, दिगवार में मां सरस्वती की हुई आराधना, विद्यार्थी दिखे उत्साहित

कुजू। दिगवार चौक स्थित न्यू कंप्यूटर जोन एवं एचीव आर्ट्स क्लासेस में पहली बार मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजार्चना के साथ आराधना की गई। इस अवसर पर कोचिंग के बच्चों समेत शिक्षकों ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी की विधिवत पूजार्चना और वंदना की। जिससे श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं, पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर
संस्थान के संचालक विकास कुमार कुशवाहा समेत सहायकों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *