परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास का और एसी व डीएसपी ने किया निरीक्षण
पाकुड़। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को ले शनिवार को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन और डीएसपी अजय आर्यन शनिवार को प्रातः 9:00 बजे परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। 26 जनवरी को रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में आयोजित मुख्य झंडोत्तोलन समारोह स्थल के पूर्व तैयारी का निरीक्षण किया गया। दोनों अधिकारी एक साथ वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। तदोपरांत राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर परेड की सलामी का पूर्वाभ्यास किया गया। अपर समाहर्ता ने कहा कि 26 जनवरी को यहां मुख्य झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन होगा। समारोह में राज्य के श्रम एवं नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव उपस्थित होकर उनके हाथों झंडोत्तोलन किया जाएगा। परेड की कमान प्रथम कमांडर सूखी लाल महतो और सेकंड कमांडर जगन्नाथ सुंडी ने के मौजूदगी में की गई। परेड में कुल 11 प्लाटून शामिल हुए , जिनमें जिला सशस्त्र बल पाकुड़ ,झारखंड रक्षा वाहिनी पाकुड़, राज्य प्लस टू स्कूल, के के एम कॉलेज, रानी ज्योतिर्मय बालिका उच्च विद्यालय, एलिट पब्लिक स्कूल ,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और संत जोसेफ स्कूल के छात्र शामिल है। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में आईटीडीए निदेशक अरुण एक्का, एसडीपीओ डी एन आजाद, सिविल एसडीओ साइमन मरांडी, सदर सीओ, नगर प्रशासक मौजूद रहे। मंच का संचालन सुमन कुमार और मिथिलेश सिन्हा ने किया।










