मां सरस्वती की पूजा को लेकर चंदवा के स्कूल व कोचिंग संस्थानों में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ धूमधाम से पूजा संपन्न

चंदवा। चंदवा में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा को लेकर पूरे चंदवा में सरस्वती पूजा की धूम है। इस अवसर पर सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती की वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर देखा गया कि बच्चों तथा शिक्षण संस्थान के शिक्षकों खासा उत्साह देखा है। पूजा के अवसर पर सर्वप्रथम चंदवा प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार साव ने कहां की मां सरस्वती का दिन है कि आज इस पृथ्वी पर जितने भी लोग धरती से लेकर आसमान तक शिक्षा के बदौलत ही हर चीज को आत्मसात कर रहे हैं।मां सरस्वती का आशीर्वाद है यह देवी को विद्या की देवी के रूप में हम सबों के बीच पूजी जाती हैं। आज पूरा देश सरस्वती पूजा का धूम में डूबा हुआ है। बच्चे तथा सभी शिक्षक चाहे वह किसी भी स्कूल के हो कोचिंग के हो या आजकल तो बच्चों के द्वारा माता का प्रतिमा का स्थापित कर मोहल्ले में भी पूजा अर्चना किया जा रहा है। जो माता का आशीर्वाद है इसी तरह चंदवा के सरस्वती कोचिंग सेंटर के शिक्षक शशिकांत मिश्रा , क्रिएटिव अकैडमी के डायरेक्टर मन्नू कुमार ग्रीनफील्ड अकैडमी के डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह,अभ्यास अकैडमी के डायरेक्टर प्रशांत कुमार सिंह बाल सृष्टि विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने भी माता सरस्वती की अनुकंपा के बारे में विशेष चर्चा करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही खास करके शिक्षण संस्थान में बच्चे जो पढ़ते हैं माता से आशीर्वाद लेकर अपने हर मुकाम को हासिल करने के लिए तत्पर रहे माता यही शिक्षा देती है कि बच्चे अच्छे से इच्छा प्राप्त कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपना कार्य करें और अपने माता-पिता के साथ-साथ गांव समाज का भी नाम रोशन करें इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक अरुण कुमार मिश्रा अजय प्रसाद मनोज कुमार कृष्णा चौधरी प्रेमलता कुमारी पूर्णिमा कुमारी ज्योति पासवान, गणेश प्रसाद अमृता कुमारी सौरभ शुक्ला समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *