महेशपुर विधायक ने नव दंपत्ति को दी शुभकामनाएं एवं बधाई
महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत जयपुर छीट गांव में शुक्रवार देर शाम को नव दंपत्ति डर्फी शेख की शादी में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने शादी समारोह में पहुंच कर नव जीवन की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी रवि शर्मा,प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू,जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, झामुमो जिला सचिव माइकल मुर्मू,जिला संगठन सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, नशीम शेख, सेंटू शेख, फुल्टन शेख, सलाउद्दीन अंसारी,आरजू शेख, नूर आलम शेख,पंचायत मुखिया रोजमेरी मुर्मू समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता एवं अन्य मौजूद थे।
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी जीवन की कामना की और कहा कि वे हमेशा खुश रहें और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भर जाए। उपासना मरांडी ने भी नव दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नव दंपत्ति को बधाई देते हुए उनके सुखी जीवन की कामना की।










