मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखंड परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू के नेतृत्व में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी कर्मियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान प्रक्रिया में सहभागिता निभाने की शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीपीओ टिंकल चौधरी सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए मतदाता जागरूकता और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि मतदान न केवल अधिकार है बल्कि यह लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी के अलावे सभी कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *