गोंदा सुरक्षित वन सीमा में अवैध कत्था निर्माण का भंडाफोड़

टंडवा : वन क्षेत्र पदाधिकारी मुक्ति प्रकाश पन्ना के निर्देश पर बुधवार को टंडवा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत बहेरा वन परिसर में वन विभाग की गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई सामने आयी है। गश्ती दल ने गोंदा सुरक्षित वन सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे कत्था निर्माण स्थल को चिन्हित किया है। मौके से कत्था निर्माण में प्रयुक्त 7 डेकची, 1 बाल्टी, 4 कुदाल एवं 1 टांगी को जब्त कर टंडवा वन प्रक्षेत्र कार्यालय लाया गया। रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना का कहना है कि आसपास के जंगल क्षेत्रों में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *