दिवंगत भाजपा सांसद की पत्नी को पांच साल बाद मिला पेंशन योजना का लाभ
पाकुड़। और आखिरकार पांच साल बाद राजमहल के दिवंगत सांसद रहे सोम मरांडी की पत्नी कपूरमुली टुडू को पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया है। दिवंगत सांसद सोम मरांडी की पत्नी कपूरमुली टुडू अपने पति सोम मरांडी के 23 जनवरी 2022 में निधन के बाद उन्होंने पेंशन के लिए लोकसभा सचिवालय को पत्राचार किया था। पत्राचार के बाद लोकसभा सचिवालय ने पेंशन की स्वीकृति के लिए उनसे आवश्यक दस्तावेज की मांग की। लेकिन स्थानीय बैंक द्वारा एनओसी नहीं दिए जाने के कारण पूर्ण रूप से दस्तावेज भेजने में उनके समक्ष परेशानी खड़ी हो गई। साथ ही लोकसभा सचिवालय की ओर से सक्सेशन सर्टिफिकेट की मांग कर दी गई। तब थक हार कर दिवंगत सांसद की पत्नी ने भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया। फिर बाबूलाल मरांडी इस मामले को गंभीरता से पहल करना शुरू किया और स्वयं लोकसभा सचिवालय में जाकर आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया को पूरी कराने की दिशा में पहल की। हालांकि पाकुड़ के स्थानीय भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भास्कर पांडे और रूपेश भगत ने दिवंगत सांसद की पत्नी को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान कर उन्हें सक्सेशन सर्टिफिकेट दिलाने की दिशा में कोर्ट में करीब 30 से 40 हजार के स्टांप ड्यूटी फ़ी में भास्कर पांडे ने सहयोग किया। हालांकि एक मुलाकात में बाबूलाल मरांडी ने भास्कर पांडे और रूपेश भगत को दिवंगत सांसद की पत्नी को सहयोग करने का निर्देश दिया था। फिर इस दिशा में दोनों आगे आकर कागजी प्रक्रिया पूरी कराने में उनका सक्रिय सहयोग किया। कागजी प्रक्रिया में पाकुड़ कोर्ट के क्रिमिनल लॉयर सुक्कू बाबू का सराहनीय सहयोग रहा।उनके सहयोग के तत्पश्चात दिवंगत सांसद की पत्नी कपूरमुली टुडू को अप्रैल 2022 से एक साथ दिसंबर 2025 तक का पेंशन की राशि उनके खाते में दो दिन पूर्व क्रेडिट हुई है। पूर्व सांसद की पत्नी ने बाबूलाल मरांडी के साथ सुक्कू बाबू, भाजपा कार्यकर्ता भास्कर पांडे, रूपेश भगत के प्रति कृतज्ञता और आभार जताया है।
दिवंगत सांसद का परिवार ने आजाद सिपाही के प्रति जताया आभार
राजमहल के दिवंगत सांसद सोम मरांडी की पत्नी कपूरमूली टुडू को उनके पति के निधन के एक साल बाद भी पेंशन का लाभ न मिलने की खबर को आपके लोकप्रिय आजाद सिपाही ने लगातार खबर प्रकाशित करता रहा। प्रकाशित खबर पर सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संज्ञान लिए जाने पर सांसद पेंशन योजना से संबंधित मामला रहने पर लोकसभा सचिवालय को अवगत कराया गया। आजाद सिपाही में प्रकाशित खबर का असर हुआ कि लोकसभा सचिवालय ने गंभीरता से पहल की और फिर अप्रैल 2022 से दिसंबर 2025 तक सांसद की पत्नी का लंबित पेंशन का भुगतान करना शुरू कर दिया है। आजाद सिपाही के इस सराहनीय और सकारात्मक पहल पर दिवंगत सांसद की पत्नी कपूरमूली टुडू , बेटी सावित्री, शिवानी, स्नेहा, बेटा योगेश मरांडी ने आभार जताते हुए थैंक्स दी है।










