एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लेकर जामताड़ा कॉलेज में भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
जामताड़ा कॉलेज, जामताड़ा परिसर में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाया और अपनी सहमति के हस्ताक्षर कर जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, जिला मंत्री सुजाता सिंह, कार्यालय मंत्री प्रवीण आनंद मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी शुभम साव, आकाश साव, अनिकेत शर्मा, नविन डोकनिया, अमन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के उद्देश्य और इसके संभावित लाभों पर प्रकाश डाला।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश में विकास कार्यों को गति मिलेगी और बार-बार चुनाव से होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने छात्रों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।










