ओरला में झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ महिला कमिटी का गठन, अध्यक्ष बने कमला देवी,
कुजू। झारखंड प्रदेश शौंडिक संघ, जगेसर पलानी परगना की महिला मोर्चा की बैठक ओरला में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के मनोनीत केन्द्रीय अध्यक्ष दयामंती देवी और संचालन सचिव बिन्दू देवी ने किया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, केन्द्रीय सचिव ज्योतिन्द्र प्रसाद मौजूद रहे। बैठक के दौरान महिला मोर्चा की मजबूती समेत कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। तत्पश्चात ओरला महिला ग्राम कमिटी का गठन किया गया। जिसमें कमला देवी पति जनार्दन प्रसाद को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी पति मनोज प्रसाद, सचिव प्रतिभा देवी पति देवराज प्रसाद, सहसचिव मधु देवी पति हरेन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनीता देवी पति राजू प्रसाद, जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में पूर्णिमा देवी पति प्रेम कुमार, सुनिता देवी पति महेश प्रसाद, सावित्री देवी पति राजेन्द्र प्रसाद, रीना देवी पति बिरेन्द्र प्रसाद, सुनीता देवी सरयू प्रसाद शामिल रहे। मौके पर मधु देवी, प्रतिमा देवी, पूर्णिमा देवी, सरिता देवी, तारा देवी, आरती देवी, मालती देवी, सुनीता देवी, फूलकुमारी देवी, कमला देवी, देवन देवी, सुशीला देवी, कौशल्या देवी, कुंती देवी, सावित्री देवी, रीता देवी, देवंती देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी, देवयानी देवी, सचिता देवी, अर्पना शौंडिक, यशोदा देवी, रिंकी देवी, वीराजो देवी समेत कई महिलाएं शामिल रहे।










