गालूडीह हत्याकांड के विरोध में NH-18 जाम, ग्रामीणों ने पुतरु के पास सड़क रोकी; पांचवें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार

गालूडीह में तारा पदो महतो की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने NH-18 को जाम कर दिया। हत्याकांड के पांचवें दिन भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ था। ग्रामीण सभी दोषियों की गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस की भारी तैनाती के बावजूद पुतरु गांव के पास सड़क जाम की गई।

घाटशिला/गालूडीह। पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़ियाकालोनी में बीते दिनों कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक सह उपमुखिया के पति तारा पदों महतो की गोली मारकर हत्या के विरोध में शनिवार दोपहर तीन बजे के आसपास ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर उतरकर उसे जाम कर दिया।

ग्रामीण हत्याकांड के सभी दोषियों के गिरफ्तारी, परिवार को सुरक्षा समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर आए। इस आंदोलन में काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। इधर पूर्व से ही आंदोलन की घोषणा के मद्देनजर बीते रात से ही गालूडीह पुलिस छावनी में नजर आया था।

भारी संख्या में पुलिस बल के जवान अहले सुबह से ही पुतरु के आसपास तैनात नजर आए थे। हालांकि प्रशासन के तमाम तैयारियों के बावजूद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को पुतरु गांव के समीप जाम कर दिया। जहां भारी संख्या में पुलिस बल के अधिकारी व जवान तैनात है।

हत्याकांड के पांचवें दिन भी शव का नहीं हुआ अंतिम संस्कार
बीते 12 जनवरी की शाम को खड़ियाकालोनी में जमीन विवाद में तारा पदो महतो की हत्या उसके सीएससी सेंटर में गोली मारकर कर दिया गया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि ग्रामीण व परिजन इस मामले के अन्य सभी आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इसके कारण शव का पोस्टमार्टम तक नहीं हो पाया था।

शनिवार को तमाम प्रक्रिया के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। पांचवें दिन भी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। इधर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने से अब प्रशासन की परेशानियां भी बढ़ने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *