टुसु मेला में नृत्य मंडली को राजकुमार सिंह ने किया सम्मानित

झारखंड संस्कृति के महान पर्व टुसू के अवसर पर गांधी मैदान सोपोडेरा ( परसुडीह ) में टुसू मेला का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुखी समाज सोपोडेरा एवं महात्मा गांधी मेमोरियल सोसाइटी सोपोडेरा परसुडीह के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।इस मेले में आस पास क्षेत्र के अनेक टुसू दल एवं नाच दल अपने पारंपरिक वेश भूषा में गाजे बाजे के साथ शामिल हुए। मेले के अंत में मेले में सभी टुसू दल को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि तथा मुखी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे। टुसू मेला में सारजमदा की टुसू को प्रथम, गांधी मैदान सोपोडेरा की टुसू को द्वितीय तथा गोविंद पुर की टुसू को तृतीया स्थान, कालिंदी बस्ती की टुसु को चौथा तथा , सोपोडेरा की टुसू को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मुखिया प्रभु राम मुंडा, उमेश पुरान, रूद्र मुंडा, उतरा महतो, बसंती गुप्ता राम सिंह मुंडा,प्रकाश साडील, तुलसी महतो,राकेश सिंह, आदि उपस्थित थे।मेले का आयोजन करने वालों में पी के करवा, सोपान करवा , राम मुखी, मंगल मुखी, बबलू करवा, कामदेव महतो, मंगल करवा, जय प्रकाश सिंह,गिरीश करवा,गोरा करवा, सीताराम शर्मा, बुद्धेश्वर बेहरा,शिव कुमार सिंह, नितेश करवा, नवीन करवा, राज मुखी,सोपोन दत्ता, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *