मऊ भंडार बॉयज क्लब की टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में

मऊभंडार फुटबॉल ग्राउंड में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन की स्मृति में खेले जा रहे घाटशिला एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन मऊभंडार बॉयज मऊभंडार की टीम ने आरडीएक्स न्यू टैलेंट बंगलाटाउन व थंडर इलेवन न्यू टैलेंट घाटशिला को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार से टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल राउंड खेला जाएगा।

थंडर घाटशिला ने वेटरन घाटशिला को दस विकेट से दी शिकस्त

पहले मैच में वेटरन इलेवन घाटशिला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट खोकर 39 रन बनाए। लव ने 8 और सिंकू ने 7 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए नारायण ने तीन जबकि सिद्धार्थ, सूरज और यश ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में थंडर इलेवन घाटशिला ने 3.1 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के जीत के लिए जरूरी लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम के कप्तान प्रमोद सिंह ने एक छक्का व चार चौकों की मदद से नाबाद 26 रन और यश ने दो छक्कों की मदद से नाबाद 16 रन बनाकर टीम को दस विकेट से आसान जीत दिलाया। नारायण को मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया गया।

शंभू के अर्द्धशतक से मऊभंडार बॉयज ने बंगला टाउन को हराया

दिन के दूसरे मुकाबले में मऊभंडार बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। बल्लेबाज शम्भू जेना ने तीन छक्कों और सात चौकों की मदद से अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 53 रन बनाए। रोहित ने भी चार छक्कों व दो चौका की मदद से 32 रन तथा बिल्टू ने तीन छक्कों कि मदद से 21 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए राजा और तपेश्वर ने एक-एक विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलने उतरी आरडीएक्स न्यू टैलेंट बंगला टाउन निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 116 रन ही बना सकीं। इस टीम के बल्लेबाज बगलू ने छह छक्कों और छह चौकों कि मदद से अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 64 रन और विक्रम ने दो छक्कों कि मदद से 13 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकें।विपक्षी टीम के दीपक ने तीन विकेट लिए। शम्भू जेना को मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया गया।

मऊभंडार के सुशांत कि घातक गेंदबाजी के आगे ढ़ेर हुई थंडर घाटशिला

दिन के तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए थंडर इलेवन न्यू टैलेंट घाटशिला ने निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट खोकर 50 रन बनाए। सिद्धार्थ ने तीन छक्कों और दो चौकों कि मदद से 34 रन बनाए। विपक्षी टीम के लिए गेंदबाज सुशांत ने पांच विकेट लिए जबकि दीपक ने दो और मोहित ने एक विकेट चटकाया।
जवाब में मऊभंडार बॉयज मऊभंडार ने 3.2 ओवर में ही मात्र एक विकेट खोकर 55 रन बना डालें। रोहित के पांच छक्कों व दो चौकों कि मदद से 42 रन तथा बिल्टू ने दो चौकों कि मदद से 9 रन बनाकर अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिलाया। विपक्षी टीम के गेंदबाज सूरज को एकमात्र विकेट मिला। सुशांत मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *