भाकपा माले ने बरकाकाना में मनाई महेंद्र सिंह की 21वीं शहादत दिवस,दी श्रद्धांजलि

भाकपा माले पतरातू प्रखंड कमिटी द्वारा रामगढ़ पतरातु मुख्य मार्ग बरकाकाना स्थित बुध बाजार में शहीद महेन्द्र सिंह का 21वाॅ शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भाकपा माले कार्यक्रताओं द्वारा संकल्प रैली निकाली गई जो बरकाकाना मुख्य चौराहा होते हुए पुनः बुधबजार पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड राजेंद्र राम व संचालन देवानंद गोप ने किया।मौके पर उपस्थित बारिडीह मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने झंडातोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाकपा माले सर्मथकों ने शहीद महेंद्र सिंह के चित्र पर माल्यर्पण कर एवं दो मिनट का मौन धारण रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।मौके पर उपस्थित माले जिला सचिव हीरा गोप ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की कॉमरेड महेंद्र सिंह क्रांतिकारी श्रृंखला के साहसी योद्धा थे,जिन्होंने न्याय एवं मानवीय मूल्यों को जीवंत बनाये रखने के लिये इंकलाब का रास्ता चुना,जहां से शहादत की राह निकलती है।कार्यक्रम में उपस्थित सुरेंद्र बेदिया,नीता बेदिया,मदन प्रजापति,नरेश बड़ाइक सहित दर्जनों लोगों ने कॉमरेड महेंद्र सिंह की जीवनी से जुड़े बातों को साझा किया।मौके पर भरत बेदिया,राजेन्द्र राम, क्यामुदिन अंसारी,अमल घोष,पवन यादव,नागेश्वर मुण्ड़ा, प्रदीप करमाली,ब्रिजनारायण मुण्ड़ा,प्रदीप करमाली,जुगेश उराव,डा आशीष,सरीता देवी, सुलोचना देवी,सुरती देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *