घाटशिला कॉलेज एनसीसी का बिरसा मुंडा पद‌यात्रा 21 को

घाटशिला कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा आगामी 21 जनवरी को भगवान बिरसा मुंडा पद‌यात्रा कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। इस आयोजन के उद्देश्य के संबंध में प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के माई भारत पोर्टल के पहल पर तथा एनसीसी निदेशालय के आह्वान पर यह पद‌यात्रा कार्यक्रम वृहद् तर पर आयोजित की जाएगी। इस पद‌यात्रा के माध्यम से बिरसा मुंडा की विरासत और आदिवासी समुदायों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाई जाएगी। इससे बिरसा मुंडा के उलगुलान (विद्रोह) और अबुआ दिशुम-अबुआ राज (हमारा देश- हमारा राज) के नारों के माध्यम से उनकी वीरता एवं ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन और जमींदारी शोषण के खिलाफ आदिवासियों के प्रतिरोध को याद करते हुए आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा दी जाएगी। इससे एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को भी बढ़ावा मिलेगी।
प्राचार्य डा. चौधरी ने बताया कि एनसीसी द्वारा आयोजित भगवान बिरसा मुंडा पद‌यात्रा में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा कार्यक्रम में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर के कमाण्डिंग अधिकारी कर्नल विनय अहूजा एवं प्रशासी अधिकारी कर्नल प्रेम चन्द झा का विशेष सहयोग मिल रहा है।‌ कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक कर रहे हैं।
बिरसा मुंडा पदयात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एनसीसी कैडेटों के साथ प्राचार्य डॉ चौधरी ने बैठक की। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक एवं एनसीसी कैडेट्स मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *