जिप सदस्य व मजदूर नेता ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

खलारी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए खलारी पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य शाल्या परवीन और मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को दोनों ने क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ने कहा कि समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना एक सामाजिक जिम्मेदारी है। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *