कृषि विभाग कि संचालित योजनाओं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक।
साहिबगंज। डीडीसी सतीश चंद्रा कि अध्यक्षता में कृषि विभाग एवं आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार मे किया गया।डीडीसी के द्वारा कृषि से संबंधित विभिन्न योजना के अंतर्गत रबी बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं मिट्टी नमूना संग्रह, किसान क्रेडिट कार्ड, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना, झारखण्ड राज्य मिलेट मिशन योजना, फसल सुरक्षा कार्यक्रम, प्रति बूंद अधिक फसल, डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसान समृद्धि योजना, आत्मा एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न योजनाओं की जानकारी अंतर्गत रबी बीज वितरण पर डीडीसी द्वारा प्रसन्नता जाहिर की गई एवं प्रत्यक्षण का जमीनी सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया।वहीं जानकारी ली गई कि मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन योजना अंतर्गत 11.870 मिट्टी नमूना संग्रह के लक्ष्य के विरूद्ध 82.67 प्रतिशत नमूनों का संग्रह पूर्ण कर लिया गया है। एवं 6676 मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों के बीच वितरित कर दिया गया है।शेष नमूनों का संग्रह अविलंब पूर्ण करने का निर्देश देते हुए। सभी कर्मियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता की जानकारी किसानों के बीच में फैलाने का निर्देश दिया गया।
डिजिटल क्रॉप सर्वे योजना अंतर्गत रबी मौसम हेतु सर्वेयर की संख्या में वृद्धि करने एवं लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।साथ ही खरीफ मौसम मे सर्वेयर की लंबित राशि के भुगतान हेतु अविलम्ब भुगतान कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक को दिया गया।सभी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधकों को ब्लॉकचेन के माध्यम से ही बीज एवं आई.एन.एम., आई.पी.एम.का वितरण करने का निर्देश दिया गया।ब्लॉकचेन में नए किसानों का निबंधन हेतु निरंतर कार्य करने का निर्देश दिया गया।किसान क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत शिविर के माध्यम से आवेदन सृजित कर सम्बंधित बैंको को स्वीकृति हेतु अविलंब भेजा जाए। किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन सृजित करने वाले किसान मित्रों की सूचि जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रति फॉर्म 50 रुपए का भुगतान आवेदन सृजन हेतु एवं 50 रुपए स्वीकृति हेतु दिया जा सके।
केन्द्र प्रायोजित- प्रति बूंद अधिक फसल योजना के प्रगति की समीक्षा की गई है। सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधकों को सभी लंबित आवेदनों का तत्काल जांच पूर्ण कराते हुए शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।
किसान समृद्धि योजना अंतर्गत सभी प्रखंडों को लक्ष्य अनुसार चलंत सोलर इकाई वितरण कराने का निर्देश दिया गया।विदित हो की प्रखंड बरहेट, बोरियो, मंडरो, पतना एवं तालझारी में लक्ष्य के विरूद्ध आधे चलंत सोलर इकाई का वितरण नहीं हो पाया है।सम्बंधित प्रखंड के कर्मियों को लक्ष्य को अविलम्ब पूर्ण करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण कुमार भोगता, उप परियोजना निदेशक, आत्मा मंटू कुमार एवं संबंधित प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक तथा सहायक तकनीकी प्रबंधकों ने भाग लिया I










