मैकलुस्कीगंज के डेगाडेगी में मकर संक्रांति मेला में उमड़ी ग्रामीणो की भीड़
मैकलुस्कीगंज ।मैकलुस्कीगंज के डेगाडेगी में मकर संक्रांति पर मेला का आयोजन किया गया।इससे पूर्व मेला स्थल पर हरि पाहन एव लालचंद मुंडा के द्वारा पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड बॉलीबाल संघ के सरंक्षक शेखर बोस तथा विशिष्ट अतिथि खलारी पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी, लपरा मुखिया पुतुल देवी,डुमारो मुखिया सुनीता ख़लखो,विश्रामपुर मुखिया दीपमाला कुमारी, वाईबीएन गुरुकुलम के प्रिंसिपल चमन सिंह ठाकुर,विधायक प्रतिनिधि शशि मुंडा,समाजसेवी भोला साहू सहित कई लोग उपस्थित थे।उंसके बाद मुख्य अतिथि शेखर बोस सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर मेला का उदघाटन किया।कार्यक्रम का संचालन रामविलास गोप ने किया।सुशील तिवारी ने मेला के संबंध में विस्तार से बताते हुए मेला के विकास के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की।वही अन्य लोगों ने भी मेला के विकास में अपना योगदान देने की बात कही।शेखर बोस ने कहा कि मैकलुस्कीगंज का डेगाडेगी एक पर्यटन स्थल के रूप में अपनी एक पहचान है।इसलिए इस स्थल को विकसित करने और मेला को और बृहद रूप देने के सार्थक प्रयास की जरूरत है। डेगाडेगी मेला के विकास और स्थल के सुंदरीकरण करने पर बल दिया।साथ ही जिला परिषद सरस्वती देवी एव लपरा पंचायत के मुखिया पुतुल देवी ने कहा कि इस मेला स्थल के विकास और सुंदरीकरण करने के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधि मिलकर हरसंभव पहल करने की बात कही ।मेला में समिति के द्वारा चूड़ा गुड़ एव खिचड़ी की व्यवस्था की गई थी।वही अतिथियों ने भी खोड़हा टीमो के साथ मांदर की थाप पर नृत्य किया।वही बच्चियों के द्वारा भी नृत्य प्रस्तुत किया गया।मेला में आसपास के हजारों ग्रामीणों ने दुकानों में जमकर खरीदारी की।मेला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मैकलुस्कीगंज थाना के एएसआई डेगन कुमार पुलिस जवानों के साथ तैनात थे।इस मौके पर इस मौके पर शशि प्रसाद साहू,संजय सिंह,भुनेश्वर प्रजापति,बसंत मिस्त्री,सुशील उरांव, रमेशर भोगता,बिरजा उरांव, महादेव राणा,हरेंद्र उरांव, श्रवण भोगता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे










