चतरा पुलिस बनाम जिला पत्रकार के बीच फ्रेंडली मैच सम्पन
चतरा, पुलिस लाइन खेल मैदान में बुधवार को मकर संक्रांति के मौके पर फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह क्रिकेट मैच चतरा पुलिस बनाम पत्रकार एकादश के बीच खेला गया। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व गेंद मार कर मैच का उद्घाटन किया। पत्रकार एकादश के कप्तान विपिन कुमार सिंह ने टाॅस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चतरा पुलिस की टीम निर्धारित 12 ओवर में 154 रन बनाए। टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल व डीएसपी वसीम रजा ने शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को 154 रनों के स्कोर पहुंचाया। सार्जेंट मेजर सुबोध कुमार ने भी 30 रनों की पारी खेली। पत्रकार एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए रितिक, संजीत, गौतम, जफर व जितेंद्र ने एक एक विकेट लिया। जबाबी पारी खेलने उतरी पत्रकार एकादश की टीम चार विकेट खोकर 12 ओवर में 118 रन ही बना सकी। पत्रकार टीम से सुनील कश्यप, नौशाद आलम, मो तस्लीम, सूर्यकांत कमल, विपिन सिंह, मो सरफराज, मो शहबान, जितेंद्र कुमार, गौतम कुमार समेत ने 118 रनों तक पहुंचाया। मैच में मैन ऑफ द सिरिज शुभम कुमार खंडेलवाल, मैन ऑफ द मैच वसीम रजा, बेहतर फिल्डर रितिक कुमार व बेहतर गेंदबाज के लिए गौतम कुमार को शिल्ड देकर पुरुस्कृत किया गया। एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल, डीएसपी वसीम रजा, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने विजेता और उप विजेता टीमों को शिल्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। मैच में खिलाड़ियो के लिए पुलिस की ओर से दही चुड़ा की भी व्यवस्था की गई थी। मौके पर पत्रकार एकादश की ओर से ठाकुर धीरेंद्र प्रसाद, चंद्रेश शर्मा, सतेंद्र मित्तल, मामून रशीद, रवि कुमार, अलख सिंह, अमन राणा, अमित कुमार, मो. अरबाज, रुपेश कुमार, प्राज्वल मिश्रा सहित अन्य कई उपस्थित थे।










