एचआरडी ने नियमित कक्षा आयोजन सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

मानव संसाधन विकास विभाग झारखंड सरकार ने नियमित पठन पाठन अंगीभूत महाविद्यालयों में नहीं होने की प्राप्त शिकायत के आधार पर झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को पत्र लिख कर महाविद्यालयों में संचालित कक्षाओं के विवरण से अवगत कराने हेतु पत्र जारी किया है।विदित हो कि उक्त शिकायत कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व सचिव सनातन पूर्ति ने शिकायत किया था कि अंगीभूत महाविद्यालयों के स्थाई शिक्षक एवं प्राचार्य नियमित कक्षा नहीं लेते हैं।इसका प्रतिकूल प्रभाव विद्यार्थियों के पठन पाठन पर पड़ रहा है।उक्त शिकायत को मानव संसाधन विकास विभाग ने गंभीरता से लिया है।उक्त शिकायत के आलोक में सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र जारी करते हुए कहा है कि वैसे शिक्षक जो कक्षा नहीं लेते है उनसे संबंधित रिपोर्ट भेजें।सभी महाविद्यालयों में नियमित कक्षा सुनिश्चित की जाय।कोल्हान विश्वविद्यालय का एक अंगीभूत महाविद्यालय बहरागोड़ा महाविद्यालय बहरागोड़ा है।यह झारखंड,बंगाल और ओडिशा की सीमा पर स्थित है। वर्ष 2023में यहां के प्रभारी प्राचार्य डॉ बालकृष्ण बेहरा ने शिक्षकों के साथ बैठक कर यह तय किया था कि सभी शिक्षक शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्य का विस्तृत विवरण नियमित रूप से संधारित करेंगे।सभी शिक्षकों को उक्त कार्य हेतु शिक्षक डेयरी उपलब्ध कराया गया था।तब से विद्यालयों के तर्ज पर सभी शिक्षक वह स्थाई हो या आवश्यकता आधारित नियमति रूप से संधारित कर रहे है।इसमें पहले 10बजे से5बजे और अब 10.30बजे से 5.30बजे तक का संपूर्ण कार्य विवरण अंकित करते है। इसमें कक्षा,टॉपिक,परीक्षा ड्यूटी,इंटरनल परीक्षा का आयोजन,कापियों का मूल्यांकन,अंक बैठाना,सेमिनार खेल कूद और ड्यूटी लीव का भी उल्लेख रहता है।इस संबंध में विश्वविद्यालय का कोई आदेश नहीं था।प्रभारी प्राचार्य की यह व्यक्तिगत पहल थी। मानव संसाधन विकास विभाग की पहल की स्थिति में बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों की पहल अन्य विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए नजीर है।

मानव संसाधन विकास विभाग के आदेश से संबंधित आदेश अखबार में पढ़ा हूं।विश्वविद्यालय का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।बहरागोड़ा महाविद्यालय के शिक्षक पिछले दो वर्ष से शिक्षक डायरी का नियमित रूप से संधारित कर रहे है l
– डॉ बालकृष्ण बेहरा,
प्रभारी प्राचार्य, बहरागोड़ा महाविद्यालय l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *