मकर संक्रांति के मौक़े पर अशोक अग्रवाल ने बाँटा महाप्रसाद

मकर संक्रांति के पावन मौके पर घाटशिला के समाजसेवी अशोक अग्रवाल की ओर से स्थानीय लोगों के बीच महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी के प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल भी वितरित किए गए। समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रांति का त्योहार प्रत्येक वर्ष बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव से मनाई जाती है। इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते है जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लेकर आए, ऐसी शुभकामनाओं के साथ ही लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व सुबह मऊभंडार शिव मंदिर परिसर स्थित श्री जगन्नाथ जी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसके उपरांत लोगों के बीच प्रसाद और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।

इस अवसर पर वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, महासचिव ओमप्रकाश सिंह, श्रीकृष्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महासचिव धर्मेंद्र सिंह, रविशंकर राय, संजय अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, राजकिशोर सिंह समेत क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *