बालूमाथ झाबर की रीना राज प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड से सम्मानित
बालूमाथ। लातेहार जिले की बालूमाथ प्रखण्ड सह पुलिस अनुमंडल अंतर्गत झाबर गांव निवासी सह सारंग संस्था के संस्थापिका रानी राज को प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुम्बई में मेज़र पवन थपालियाल के हाथों प्रदान किया गया। कार्यक्रम यंगिस्तान फाउंडेशन फाउंडेशन के मिथिलेश झा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया था,जिसमें
विभिन्न राज्यों में समाजसेवा, जनहित एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 15 युवा समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
सारंग संस्था की संस्थापिका रानी ने कहा कि सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, प्रेरणा का माध्यम है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह अवॉर्ड केवल एक ट्रॉफी या प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि उन समाजसेवियों के प्रति कृतज्ञता, सराहना और प्रेरणा का प्रतीक है, जो बिना किसी अपेक्षा के समाज के लिए कार्य करते हैं।
गौतलब है कि “सारंग” संस्था द्वारा सुदूर इलाके के असहाय बच्चे एवं ड्राप ऑउट बच्चे के लिए काम करती है साथ हीं भाषा-संस्कृति संरक्षण , पर्यावरण ,नशामुक्ति अभियान ,अंधविश्वास जैसे विषयों पर काम करती है।रानी राज वर्तमान में बिहार सरकार में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।










