पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी से जगेश्वर प्रजापति ने की शिष्टाचार मुलाकात
कुजू। झारखंड के पूर्व सीएम सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से ओबीसी मोर्चा रांची महानगर प्रभारी जगेश्वर प्रजापति समेत कई नेताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के रांची स्थित आवास पर भाजपा नेताओं ने मुलाकात के दौरान उन्हें बुके और शॉल भेंटकर भव्य स्वागत कर जन्मदिन की बधाइयां दी। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों समेत कई अहम विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई। इधर, भाजपा नेता जगेश्वर प्रजापति ने बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन का बधाइयां देते हुए ईश्वर से बेहतर स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर परमेश्वर केशरी, प्रकाश केशरी, छोटन प्रजापति समेत कई शामिल रहे।










