स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। माल्यार्पण के बाद जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सामाजिक न्याय के प्रति भी गहरी प्रतिबद्धता रखते थे। भारत में गरीबों और वंचितों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करते थे। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की जो एक धर्मार्थ संस्था और जरूरतमंदों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अन्य सामाजिक सेवाएं प्रदान करती है। आज भी स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं और दर्शन विश्वभर के लोगों को प्रेरित करते हैं और भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस पर हर साल मनाए जाते हैं। प्रेम, करुणा और सार्वभौमिक स्वीकृति का उनका संदेश भी उतना ही प्रासंगिक है। जितना सौ साल पहले उनके द्वारा दिए गए संदेश का था। उन्होंने कहा कि युगों युगों तक युवाओं को प्रेरित करने वाले उनकी यह युक्ति सबको प्रेरित करती रहेगी। मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साहा, सपन कुमार दुबे, हिसाबी राय, सुशील साह बलराम दुबे, पवन भगत, बासु मंडल, राणा शुक्ला, पार्वती देवी, मनोरमा देवी, राणा शुक्ला मौजूद थे।










