बुरुडीह डैम में पिकनीक मना रहे लोगों पर चढ़ा बोलेरो, बच्चे समेत 8 से 10 लोग घायल

घाटशिला : थाना क्षेत्र के बुरुडीह डैम में रविवार की शाम लगभग 4 बजे टाटा के सोनारी और डिमना से पिकनीक मनाने आया परिवार के लोग खाना खा रहे थे. उसी दौरान बंगाल के गोपीबल्लवपुर से आया बोलेरो चालक द्वारा बोलेरो चढ़ा देने के कारण 8 से 10 लोग घायल हो गये है, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल है। दूसरी ओर घटना से आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर ही बोलेरों में आग लगा दिया, जिससे बोलेरो जलकर खाक हो गयी। सभी घायल को स्थानीय लोग एवं पुलिस की मदद से इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में कृष्णा पाल का पैर टूट गया है, जिसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में एमजीएम रेफर किया गया है, वही अन्य घायल जिनमे वरुण विश्वकर्मा, संतोष महतो, मनीष महतो शामिल है, उनका प्राथमिक उपचार घाटशिला अनुमंडल अस्पाल में किया जा रहा है। अन्य घायलों को मामुली चोट लगी है।
दूसरी ओर बोलेरो के चालक भी घायल हुआ है, जिसे पुलिस की निगरानी में घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार टाटा के सोनारी एवं डिमना से तीन आटो पर सवार होकर लोग बुरुडीह डैम पिकनीक मनाये आये थे। इस दौरान वे लोग तिरपाल बिछाकर खाना खा रहे थे, कुछ लोग सोये थे। इस दौरान गोपीबल्लवपुर बंगाल से पिकनीक मनाये आये बुलेरो वाहन के चालक सनातन मल्लिक ने अपना बुलेरो इन लोगों पर चढ़ा दिया। इस दौरान वहा चिख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। साथ ही चालक को पकड़कर बुलेरो में आग लगा दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी दल बल के साथ पहुंची और चालक को हिरासत में लेते हुए सभी घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में सभी घायल मौजूद थे। बताया जाता है कि चालक के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *