गरसुला में स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जयंती मना
संवाददाता उरीमारी । बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गरसुला पंचायत के घनसलैया टोला में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया के उपस्थिति में दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन का 82 वां जयंती मना। सर्वप्रथम संजीव बेदिया ने दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। वहीं संजीव बेदिया ने अपने संबोधन में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं थे वे एक युग थे। जल, जंगल और जमीन के अधिकार को लेकर उन्होंने जिस संघर्ष की शुरुआत की,वही आगे चलकर अलग झारखंड राज्य की नीव बनी। इस अवसर पर जरुरत, असहाय लोगों के बीच के बीच 200 कंबल का वितरण संजीव बेदिया ने अपने हाथों से किया। इस दौरान संजीव बेदिया ने सभी लोगों से बढ़ती ठंड में आवश्यकता पड़ने पर ही सुबह-शाम घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। मौके पर संजय करमाली, मनीलाल करमाली,जावेद खान, सुरेंद्र करमाली, नित्यानंद बेदिया,बोधन बेदिया, शंकर गोप आदि मौजूद थे।
कंबल लेने वालों में मालिक मांझी, मंगता करमाली, श्री लाल मांझी, लक्ष्मण मांझी,रुपलाल मांझी, रामलाल, गोपाल मांझी,जागो मांझी, रविंद्र, महावीर मांझी,राखी देवी, बड़की देवी, रानी देवी, सीता, मिनी, शांति देवी, रानी देवी, दशमी देवी सहित सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।










