प्रगति मानव सहयोग समिति की तीन दिनी कार्यक्रम का समापन हजारो वृद्ध, गरीब व जरूरतमंदों को मिला कंबल

रातु। प्रगति मानव सहयोग समिति के सिमलिया बिजुलिया मार्ग स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कंबल वितरण समारोह का समापन हो गया। इस तीन दिन समारोह में संस्था की ओर से हजारो गरीब,वृद्ध व जरूरतमंद महिला पुरुषो को कंबल दिया गया। संस्था के अध्यक्ष असलम अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित स मारोह में देश निर्माता झारखंड निर्माता ढिशुम गुरु शिबू सोरेन के 82 वे जयंती पर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लेते हुए कंबल और बिस्कुट वितरण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया। तीन दिवसीय कंबल वितरण समारोह के अंतिम दिन हजारों लोगो को लाभ मिला। कार्यक्रम में फिल्म निर्माता कुर्बान खान प्रगति मानव सहयोग समिति के अध्यक्ष असलम अंसारी, शायक इस्लाम, मुंतज़िर खान, सैयद फिरोज, वसीम अंसारी, आरिफ खान सिंदबाज खान शाहनवाज खान पंचम सिंह चंद्रवीर उरांव इमानुएल तिग्गा मार्शल तिग्गा गोपाल मल्ली इजहार अंसारी इश्तियाक अंसारी हनीफ अंसारी एजाज अंसारी नसीम अंसारी जाकिर अंसारी इरफान अंसारी जावेद अंसारी शिवनाथ उरांव बैजनाथ मुंडा रवि टोप्पो बसंत कच्छप महादेव उरांव लाडू उरांव सुरेश उरांव अजय मिंज प्रेम तिग्गा इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *