केडीएच में याद किए गए नीलाम्बर पीताम्बर
खलारी।बरटोला के. डी. एच चौक मे शहीद वीर नीलाम्बर वीर पीताम्बर शाही भोगता का जन्म दिवस मनाया गया! और इस जगह पर शहीद वीर नीलाम्बर, वीर पीताम्बर का प्रतिमा अनावरण करने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर रामजतन गंझु ने नीलाम्बर पीताम्बर को नमन करते हुए कहा कि नीलाम्बर पीताम्बर ने आजादी की लडाई में जो संघर्ष किया वह हमेशा याद किया जायेगा।उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस मौके पर विजय गंझु ,रमेश गंझु ,मिथुन गंझु ,महेंद्र गंझु ,नुन्दन गंझु, मदन गंझु ,नंदकिशोर भोगता ,जीतवाहन गंझु, रवि उरांव, सिक्रम गंझु ,राजू सिंह ,नरेशठाकुर ,कुणाल ,विजय ,पवन ,शिला भुइया ,रुपेश मिश्रा इत्यादि शामिल थे !










