गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने का शिक्षकों ने लिया निर्णय

रानी ज्योर्तिमय बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा की बैठक जिलाध्यक्ष अन्द्रियास हेम्ब्रम की अध्यक्षता में की गई। बैठक में निम्नलिखित मुद्दे पर विचार विमर्श एवं निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गत बैठक की संपुष्टि की गई। गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। शैक्षणिक कैलेंडर में जिला द्वारा विद्यालय स्तर पर परीक्षा लेने का विचार-विमर्श किया गया। जिला स्तर पर पांच क्षेत्रीय अवकाश को समायोजित करने का विचार विमर्श किया गया। साथ ही जिले के जिन शिक्षकेत्तर कर्मियों को अब तक 10 साल पूरा होने पर भी एसीपी लाभ नहीं मिला है उन्हें भी दिलाने की विचार विमर्श की गई। मौके पर जॉन सुभाष मुर्मू, विजय राय, बेंजामिन टुडू, नमिता त्रिवेदी, रुपेश कुमार, विनय हेम्ब्रम, राजेश मुर्मू, विजय हांसदा, हफिजुर रहमान, नीलू नलिनी टुडू, नसीम दफादार के अलावा अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *