दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 82वाँ जन्मदिन मनाया गया
झारखंड आंदोलन के पुरोधा, आदिवासी समाज के मसीहा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 82वाँ जन्मदिन प्रखण्ड मुख्यालय स्थित झामुमो कार्यालय में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष विजय उरांव ने की। उन्होंने कहा, “दिशोम गुरु न केवल एक राजनेता थे, बल्कि वे एक विचारधारा थे। उनका जीवन संघर्ष, बलिदान और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उन्होंने झारखंड के निर्माण के लिए जो आंदोलन चलाया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
इस अवसर पर युवा प्रखण्ड अध्यक्ष रॉकी कुमार,गीता देवी,सलमान अंसारी,बिगन उरांव,अरविंद यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने दिशोम गुरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे उन्होंने आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और झारखंड को एक अलग राज्य का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने हमेशा वंचितों, किसानों और मजदूरों की आवाज़ को बुलंद किए।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे दिशोम गुरु के बताए मार्ग पर चलकर झारखंड को सामाजिक न्याय, समावेश और विकास की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।










