मंडलकारा में न्यायिक पदाधिकारी ने बंदियों को नशामुक्त भारत का दिलाया संकल्प

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में मंडलकारा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बंदियों को नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रूपा बंदना किरो ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा न करने, नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने समेत बंदियों को नशा के दुष्परिणामों की जानकारी दिया। कहा कि समाज में शराब, हेरोइन, कोकीन, तंबाकू और सिंथेटिक ड्रग्स का बढ़ता उपयोग स्वास्थ्य, आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का कारण बन रहा है। नशे की लत से घरेलू हिंसा, अपराध, गरीबी और सामाजिक विघटन बढ़ रहे हैं। ऐसे में नशा से होनेवाले मानसिक शारीरिक संबंध गंभीर बिमारी मृत्यु की ओर ले जाती हैं। नशे को दूर रख ही हम स्वास्थ्य रह सकेंगे। बंदियों को कहा गया कि जब आप बाहर निकलेंगे तो समाज, परिवार, मित्र, अपने आप को नशा से दूर रहने और लोगों को भी जागरूक करने को लेकर अपने सक्रिय योगदान देंगे। इस दौरान नशा मुक्त भारत को लेकर उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू, अजफर हुसैन विश्वास, जेल के प्रशासनिक अधिकारी डालसा कर्मी ने नशामुक्त भारत को सफल बनाने को लेकर एकजुट होकर प्रतिज्ञा लिया। प्रतिज्ञा के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि नशा-मुक्त रहें और अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। नशीली दवाओं के हानिकारक प्रभावों और नशा-मुक्त जीवन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाएंगे। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अभियानों और पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *