नव वर्ष कि शुभकामनाओं के साथ दिया निमंत्रण
गिद्दी :- रेलीगढ़ा में जनता मजदूर संघ के अरगड्डा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय के द्वारा आयोजित गोलू राजा व बबीता सागर कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में संघ के महामंत्री सह जेबीसीसी आई सदस्य व एच एम एस के केंद्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम शामिल होंगे उपरोक्त बातें रविवार को श्री उपाध्याय ने कहा। उन्होंने कहा कि वह नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ- साथ धनबाद में उनके निवास स्थान पर निमंत्रण दिए हैं! उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री उपाध्याय ने कहा कि वह झरिया विधायक रागिनी सिंह व पूर्व विधायक संजीव सिंह के भी आवास सिंह मेंसन गए थे, उन्हें भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दिए साथ ही अपने पोती के जन्म उत्सव के मौके पर आने का निमंत्रण दिया। साथ ही संघ से सम्बंधित व सदस्यता को लेकर भी चर्चा की गई मौके पर गिद्दी ए शाखा सचिव अरविंद कुमार उपाध्याय बिरबल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।










