नीलांबर-पीतांबर जन क्रांति के सच्चे नायक थे: लवली गुप्ता

पांकी / पलामू | पांकी प्रखंड अंतर्गत जांजो में शनिवार को शहीद नीलांबर पीतांबर की आदमकद प्रतिमा पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह पांकी पूर्वी के पूर्व जिला परिषद लवली गुप्ता और पांकी विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने माल्यार्पणकर कर जयंती मनाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करमजीत सिंह ने किया। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेशकोषाध्यक्ष सह पांकी पूर्वी के पूर्व जिला पार्षद लवली गुप्ता ने कहा कि नीलांबर- पीतांबर जन क्रांति के सच्चे नायक थे। इनका जन्म 10 जनवरी 1823ई को चेमोसन्या भंडारिया में हुआ था। पिता का नाम चेतु सिंह भोगता था। इन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के शोषण, दमन व अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया था। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में दोनों भाइयों ने अंग्रेजो के खिलाफ गुरिला युद्ध किये थे। नीलांबर- पीतांबर का नाम सुनते ही अंग्रेज कांप जाते थे। देश की आजादी के लिए दोनों भाइयों ने हंसते हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए।
इस अवसर पर जसवंत मेहता, हरिद्वार मेहता, प्रकाश सिंह, मोहर सिंह, बिपिन सिंह, हरदयाल सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *