आजसू पार्टी ने 81 विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए नियुक्ति को लेकर जारी की प्रभारी सूची, देवघर में संगठन को मिली नई मजबूती
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति के लिए विधानसभा-वार प्रभारियों की सूची विधिवत रूप से जारी की गई है। इस पहल का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
जारी सूची के अनुसार आजसू पार्टी के देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य को अतिरिक्त प्रभार देते हुए मधुपुर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं पार्टी के केंद्रीय सचिव राजा साहनी को देवघर विधानसभा प्रभारी तथा अरुण कुमार महतो को सारठ विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी नेतृत्व ने देवघर जिला अंतर्गत संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का स्पष्ट संदेश दिया है।
इस संबंध में जारी आदेश की प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड को भी भेज दी गई है। इसके तहत अब सभी नियुक्त विधानसभा प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक बूथ पर अपने हस्ताक्षर से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति कर सकेंगे। बीएलए मतदाता सूची के सत्यापन, संशोधन एवं अद्यतन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नगर निकाय चुनाव एवं आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी नामित विधानसभा प्रभारियों द्वारा बीएलए नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संगठन स्तर पर बैठकों का दौर तेज हो गया है और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
इस अवसर पर देवघर जिला अध्यक्ष सह मधुपुर विधानसभा प्रभारी आदर्श लक्ष्य ने कहा कि आजसू पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने पंचायत एवं वार्ड क्षेत्रों में प्रत्येक बूथ के लिए कर्मठ, ईमानदार एवं संगठननिष्ठ लोगों को चिन्हित कर शीघ्र आवेदन प्रस्तुत कराएं, ताकि समयबद्ध तरीके से बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विश्वास जताया कि सशक्त बीएलए टीम के माध्यम से पार्टी आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच










