रेलीगढ़ा में आयोजित गोलू राजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
गिद्दी :- जनता मजदूर संघ के अरगड्डा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय के द्वारा रेलीगढ़ा में आयोजित गोलू राजा का सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण शुक्रवार को देर शाम अरगड्डा महाप्रबंधक सत्यजित कुमार व गिद्दी थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से आपने दल बल के साथ किया। मौके पर महाप्रबंधक सत्यजित कुमार व गिद्दी थाना प्रभारी ने अवधेश कुमार उपाध्याय को कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर सम्भव सहयोग किया जाएगा। साथ ही विधि व्यवस्था का जायजा लिया मौके पर महाप्रबंधक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन से मनोरंजन होता है उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन करना चाहिए। मौके पर प्रेमचंद शर्मा, सुभाषचंद्र राजभर, हिर्दयानंद यादव, अरविन्द उपाध्याय, बिरबल कुमार, विकास ओझा, मौजूद थे।










