भाजपा को मिला नया जिला नेतृत्व, गीता बालमुचू बनीं पश्चिमी सिंहभूम की जिला अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए चाईबासा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष गीता बालमुचू को पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधिवत घोषणा होते ही भाजपाइयों ने गीता बलमुचू का भव्य स्वागत किया l बता दें कि भाजपा नेतृत्व ने चाईबासा ( पश्चिम सिंहभूम ) में पहली बार जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण सांगठनिक पद किसी महिला को सौंपा है l

इस नियुक्ति के साथ ही गीता बालमुचू जिले की 11वीं जिला अध्यक्ष होंगी और यह गौरव प्राप्त करने वाली पहली आदिवासी महिला भी बनेंगी।
इसके साथ ही भाजपा ने दीपक पासवान को नवगठित पोड़ाहाट–चकधरपुर जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पश्चिम सिंहभूम भाजपा चुनाव प्रभारी मनोज सिंह ने इसकी घोषणा प्रदेश नेतृत्व से सहमति मिलने के उपरांत किया l

इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को नई दिशा मिलने के साथ-साथ स्थानीय नेतृत्व को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गीता बालमुचू इससे पहले चाईबासा नगर परिषद की पहली आदिवासी महिला अध्यक्ष रह चुकी हैं।
गीता बालमुचू का राजनीतिक सफरगीता बालमुचू का राजनीतिक सफर
गीता बालमुचू ने वर्ष 1995 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। राजनीति में उनके सफर के दौरान उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। वर्ष 2013 के चुनाव में उन्हें पराजय मिली थी, इसके बावजूद वे लगातार संगठन में सक्रिय रहीं। पार्टी ने उनके 30 वर्षों के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
वे प्रदेश महिला मोर्चा में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुकी हैं और वर्ष 2008 के नगर परिषद चुनाव में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी।

 

पश्चिमी सिंहभूम भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष
खरोघप धन – 2002 से दिसंबर 2003
लमण गिंगतुदा – 2003 से मई 2007
अशोक घांडी – मई 2007 से जनवरी 2011
विजय पांडेय – जनवरी 2011 से फरवरी 2016
गोविंद पाठक
दिनेश चंद्र नंदी – फरवरी 2016 से दिसंबर 2016
मनीष रंजन – दिसंबर 2016 से मई 2019
लपन पुरती – मई 2019 से जुलाई 2020
सतीश आपुरी – जुलाई 2020 से अक्टूबर – मई 2019 से जुलाई 2020
सतीश आपुरी – जुलाई 2020 से अक्टूबर 2022
अजय पांडेय – जनवरी 2024 तक
गीता बालमुचू – जनवरी 2026 से

 

गीता बालमुचू और दीपक पासवान की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि इनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *