झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवनियुक्त शिक्षकों का किया स्वागत
बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बहरागोड़ा वन एवं टू की ओर से नव नियुक्त शिक्षकों का स्वागत समारोह आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष पुलिन चंद्र कुईला ने किया.समारोह नवनियुक्त 83 शिक्षक को संघ परिवार की ओर से माला पहनकर एवं उपहार देकर स्वागत किया गया.इस अवसर पर सदस्यों ने नवनियुक्त शिक्षको की उज्जवल भविष्य की कामना की.इन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है समाज निर्माण में आप लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. बहुत सारी परेशानी आएगी मगर उसे घबराना नहीं है एकजुट होकर उसका समाधान करेंगे. इस अवसर पर जयंत कुमार घोष,टीकाराम मांडी, सरोज कुमार शीट, तारा शंकर साहू,शांतनु घोष,अनूप कुमार जाना,गौरांग कुमार शीट,दुर्गा प्रसाद हंसदा,पुलिन चंद्र कुईला,मनोज गिरी,अमित रंजन,संजीव साहू आदि ने अपने विचार रखें.मौके पर तपस कुमार दास,संजय मन्ना, उदय कुमार मछुआ, छबि रानी साहू,कृष्ण मुंडा,देवेंद्र नाथ मुर्मू, अवनी बारिक,शांतनु साहू,रबी मांडी आदि शिक्षक उपस्थित थे.










