पाउडर बेचने के बहाने अपराधियो ने लूटी महिला के सोने की चेन लूटकर फरार

बालूमाथ।बालूमाथ प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय से महज 100 कदम की दूरी पर स्तिथ एक घर से दिन दहाड़े दो अपराधीयो महिला का सोने का चेन लूट कर फरार हो गया ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लगभग 3:15 बजे ब्लॉक कॉलोनी निवासी ललन सिंह की पत्नी गीता देवी अपने घर मे अकेली थी ।इसी दौरान दो की संख्या में आए अपराधियों ने अपने आप को पाउडर बेचने वाला बताया और उसमें से एक अपराधी घर के अंदर घुसा और महिला को अकेले पाकर उनके गले में 15 ग्राम सोने का चैन जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹दो लाख रुपये छीनकर फरार हो गया।गीता देवी ने आगे बताया कि सभी अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल में सवार होकर आए हुए थे ।वही घटना की सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लिया ।वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है।जिसमे साफ दिखाई दे रहा है।दोनो अपराधी किस तरह आराम से पूरी घटना को अंजाम दिया और महिला से चैन लूटकर फरार हो गए।वही दिनदहाड़े इस तरह की घटना हो जाने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ज्ञात हो की घटनास्थल के समीप ही बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का कार्यालय स्तिथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *