कल्याण विभाग में 12 करोड़ की हेराफेरी की जांच में जुटी सीआईडी टीम मो. यासार आराफात

जिले के कल्याण विभाग में फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से करोड़ों रुपए निकाले जाने की घटना उजागर होने के बाद मामले की जांच सीआईडी की टीम गुरुवार से शुरू कर दी है। सीआईडी दुमका की टीम पाकुड़ पहुंची और कल्याण विभाग के अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच टीम के पदाधिकारी ने बैंक में भी दस्तक दिए और संबंधित बैंक अधिकारियों से भी मामले की जानकारी लिया। मालूम हो कि विगत दो वर्षों में 15 करोड़ से अधिक की निकासी फर्जी हस्ताक्षर और इनवॉइस के जरिए बिचौलियों कर रहे थे। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने ईडी सीबीआई और केंद्र सरकार से भी पत्राचार करते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की थी। सीआईडी जांच के संबंध में जिला पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने भी मीडिया को बताया की सीआईडी की टीम जांच करने पहुंची है। टीम देर शाम तक कल्याण विभाग के विभागीय कर्मियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान फर्जी निकासी मामले में जल्द खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *