अपरिहार्य तकनीकी कारणों से चार अप डाउन ट्रेनें टाटीसिल्वे,मेसरा,बरकाकाना रूट से चलेगी – 

बरकाकाना।वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद मोहम्मद इकबाल ने प्रेस बयान जारी कर बताया है कि अपरिहार्य तकनीकी कारणवश दर्जनों ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से गाड़ी संख्या 20408 नई दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस जो टोरी- बरकाकाना- मेसरा- टाटीसिलवे होकर रांची जाएगी।यह परिवर्तन सात,चौदह,इक्कीस,अठाईस जनवरी एवं चार फरवरी को नए रूट से जाएगी।गाड़ी संख्या 20407 रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जो रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी होकर नई दिल्ली जाएगी।यह परिवर्तन आठ,पंद्रह,बाईस,उनतीस जनवरी एवं पांच फरवरी को नए रूट से जाएगी।गाड़ी संख्या 18631 रांची- चोपन एक्सप्रेस जो रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी होकर चोपन जाएगी।यह परिवर्तन नौ,ग्यारह,चौदह,सोलह,अठारह, इक्कीस,तेईस,पच्चीस,अठाईस,तीस जनवरी एवं एक,चार,छह फरवरी को नए रूट से जाएगी।गाड़ी संख्या 18632 चोपन- रांची एक्सप्रेस जो टोरी- बरकाकाना- मेसरा- टाटीसिलवे होकर रांची जाएगी।यह परिवर्तन दस,बारह,पंद्रह,सत्रह,उन्नीस, बाईस,चौबीस,छब्बीस,उनतीस,इकतीस जनवरी एवं दो,पांच एवं सात फरवरी को नए रूट होकर जाएगी।गाड़ी संख्या 18635 रांची- सासाराम एक्सप्रेस जो रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी होकर सासाराम जाएगी।यह परिवर्तन 08.01.26 से 10.01.26 तक, 12.01.26 से 17.01.26 तक, 19.01.26 से 24.01.26 तक, 26.01.26 से 31.01.26 तक एवं 02.02.26 से 07.02.26 तक नए रूट से जाएगी।गाड़ी संख्या 18636 सासाराम- रांची एक्सप्रेस जो टोरी- बरकाकाना- मेसरा- टाटीसिलवे होकर रांची जाएगी।यह परिवर्तन 09.01.26 से 11.01.26 तक, 13.01.26 से 18.01.26 तक, 20.01.26 से 25.01.26 तक, 27.01.26 से 31.01.26 तक एवं 01.02.26,03.02.26 से 08.02.26 तक नए रूट से जाएगी।गाड़ी संख्या 12454 नई दिल्ली- रांची राजधानी एक्सप्रेस जो टोरी- बरकाकाना- मेसरा- टाटीसिलवे होकर रांची जाएगी।यह परिवर्तन दस,सत्रह,चौबीस एवं इकतीस जनवरी तक नए रूट से चलेगी।वही गाड़ी संख्या 12453 रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जो रांची- टाटीसिलवे- मेसरा- बरकाकाना- टोरी होकर नई दिल्ली जाएगी।यह परिवर्तन ग्यारह,अठारह,पच्चीस जनवरी एवं एक फरवरी को नए रूट से चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *