भुईयां समाज के वनभोज कार्यक्रम मे विधायक शशिभूषण मेहता हुए शामिल
पांकी / पलामू | पांकी विधानसभा अंतर्गत तरहसी प्रखंड के बेदानी अमानत नदी के किनारे भुईयां समाज के द्वारा गुरुवार को वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया | जिसमे बतौर मुख्यतिथि विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता शामिल हुए | विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रभात भुईयां उपस्थित थे | इस अवसर पर विधायक ने कहा की भुईयां समाज कई तरह के समस्याओं से जूझ रहा है | समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी की एकजुटता की आवश्यकता है | विशिष्ट अतिथि प्रभात भुईयां ने कहा की समाज के विकास के लिए हमें अपने समाज के लोगों को जोड़ना अति आवश्यक है| उन्होंने कहा की बिना शिक्षा के समाज के विकास संभव नहीं है | कहा की दो रोटी कम खाये लेकिन अपने बेटा – बेटी को जरूर पढ़ाये | नशा के कारण समाज का विकास नहीं हो पा रहा है | नशा से हम सभी को दूर होने की बात कही | इस दौरान भुईयां समाज के अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठित रहने की बात कही | मौके पर अध्यक्ष अमारिक भुईयां, प्रदीप कुमार चावला, प्रो बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा,कमेश यादव, रंजय भुईयां, प्रमुख सुनील पासवान, अजय पासवान, पचू भुईयां, विजय भुईयां, बदेश भुईयां, शिवपाल भुईयां, संजय भुईयां, महेंद्र भुईयां, अनिल कुमार, मुखिया बंधु भुईयां, संजू भुईयां, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे |










