अबुआ आवास योजना का पदाधिकारी ने किया जांच
प्रखंड के देवीनगर पंचायत में बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने अबुआ आवास योजना का जांच किया और जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद वृद्धा लोगों के बीच कम्बल का भी वितरण किया। बीडीओ ने कहा कि अबुआ आवास योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को आवास प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से गरीब और जरूरतमंद लोगों को आवास की सुविधा मिल रही है और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। इस मौके पर बीपीआरओ प्रशंजित मंडल, आवास समन्वयक देवासीस दास, पंचायत सचिव एवं लाभुक मौजूद थे।










