खेल मैदान गिद्दी ‘सी’ में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
गिद्दी। डाड़ी प्रखंड के अरगडा कोयलाचल क्षेत्र के कोलियरी गिद्दी सी खेल मैदान में स्वर्गीय गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 का आगाज गुरुवार से ही किया गया. भव्य खेल आयोजन का उद्घाटन सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार के द्वारा किया गया. इस दौरान दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर अतिथियों ने परिचय लिया. अवसर पर हजारों की भीड़ मैदान के चारों ओर फुटबॉल देखने के लिए जुटी थी, इस संबंध में आदिवासी क्लब के राजेश टुडू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांती फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है, जिसमें 16 टीमें भाग ले रही हैं, पहले दिन के उद्घाटन मैच में गिद्दी सी व आसपास की चार टीमें भाग लिया ,प्रतियोगिता 8 जनवरी से 12 जनवरी 26 तक चलेगी, जिसमें विजेता 3 लाख और उपविजेता को 2 लाख का उपहार दिया जाएगा, अंतिम दिन खेल बिल्कुल राज्य स्तरीय से भी अधिक गौरवशाली रहता है, इसमें हजारों हजार की तादाद में फुटबॉल खेल के प्रेमी पहुंचते हैं, इस वर्ष का खेल स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम से आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य युवा अपने झारखंड के योद्धाओं का स्मरण करते हुए नशापान से दूर होकर खेल के प्रति अपनी दिलचस्पी बढ़ाएं. आयोजन में गिद्दी ‘सी’ पीओ शकील अख्तर, अरगड्डा क्षेत्र रमेश कुमार, यूनियन के धनेश्वर तुरी मंगरु महतो कृष्ण सिंह जगदीश बेदिया, आदिवासी युवा क्लब अध्यक्ष ललन बेसरा, सचिव बबलू मांझी सहित अरगड्डा क्षेत्र के सैकड़ो खेल प्रेमी मजदूर किसान युवा उपस्थित थे।










