जामताड़ा में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में गणतंत्र दिवस 2026 के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में गणतंत्र दिवस से पूर्व साफ-सफाई, रंग-रोगन, पैरेड, झांकी, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, यातायात, विधि-व्यवस्था एवं मेडिकल व्यवस्था सहित सभी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि गांधी मैदान, समाहरणालय एवं शहर के प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य 18 जनवरी से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए तथा 26 जनवरी तक स्वच्छता बनाए रखी जाए।
बैठक में सर्वसम्मति से झंडोतोलन का समय निर्धारित किया गया। गांधी मैदान में प्रातः 9 बजे मुख्य समारोह आयोजित होगा, जबकि समाहरणालय में 10:10 बजे एवं अन्य कार्यालयों में निर्धारित समयानुसार झंडोतोलन किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी कार्यालयों में दक्ष कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पैरेड रिहर्सल 17 जनवरी से प्रारंभ होगी तथा 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। गणतंत्र दिवस पैरेड में कुल 14 प्लाटून शामिल होंगे, जिनमें जिला बल, होम गार्ड, आईआरबी एवं विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी एवं छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
बैठक में 13 विभागों द्वारा आकर्षक एवं जागरूकतापरक झांकियां निकालने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने झांकियों को सुसज्जित एवं प्रभावशाली बनाने हेतु पूर्वाभ्यास करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त 26 जनवरी को ड्राई डे रहेगा तथा मांस-मछली की बिक्री पर रोक रहेगी।
25 जनवरी को गांधी मैदान में फ्रेंडली क्रिकेट मैच तथा गणतंत्र दिवस की संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित










