भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन
छतरपुर : दो वर्ष से लंबित नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर ईवीएम के द्वारा अविलंब कराने का भाजपा नेताओं ने ज्ञापन के द्वारा मांग किया। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने अनुमंडल परिसर में एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया। धरना में जिला एवं प्रखण्ड स्तर से बहुत से लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग किया कि 2018 के अप्रैल में राज्य में रघुवर सरकार ने निकाय चुनाव सम्पन्न कराए थे। यह चुनाव दलीय आधार पर ईवीएम मशीन के द्वारा कराया गया था। पिछले 6 वर्षों में राज्य में सत्तासीन हेमन्त सरकार को जनसमस्याओं से कुछ लेना देना नहीं है। विधानसभा चुनाव में दो बार लुभावने वादों के सहारे जीत दर्ज करने वाली झामुमो कॉंग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार जनता को बार बार केवल धोखा दे रही है। हेमन्त सरकार ने पंचायत चुनाव को बिना पिछड़े के आरक्षण दिए कराकर पिछड़ा समाज की हकमारी की और ट्रिपल टेस्ट के नाम पर दो वर्षों से निकाय टालती रही। 2018 में पारित नियमावली को बदलकर यह सरकार निकाय चुनाव को दलिए आधार पर नहीं कराना चाहती है। साथ ही साथ ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से कराने की योजना बना रही है। भाजपा यह मांग करती है कि राज्य के अविलंब नगर निगम चुनाव को दलीय आधार कराने की अनुशंसा राज्य सरकार करें। और सीघ्र ही चुनाव की तिथि घोषित करें। धरना में भाजपा
मनोज कुमार पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पुष्पा देवी, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, जिला उपाध्यक्ष, अरबिंद सिंह, जिला परिसद सुदामा पासवान, मुरली गुप्ता, सुधीर सिन्हा, मनोज गुप्ता, शेखर गुप्ता, रोशन सिंह, अजीत, चंदन यादव सुमन गुप्ता,रीता देवी तथा सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।










