भाजपा मांडू मंडल की बैठक संपन्न, लिए कई निर्णय

भाजपा मांडू मंडल की बैठक कुजू पूर्वी पंचायत सचिवालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मांडू मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरेंद्र गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता जगेश्वर प्रजापति, प्रो खिरोधर प्रसाद साहू शामिल रहे। बैठक के दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा चलाए जा रहे सामुहिक विवाह कार्यक्रम को विस्तृत चर्चा की। साथ ही, बढ़ते ठंड को देखते हुए सांसद द्वारा उपलब्ध कंबल को विभिन्न स्थानों मंडल के प्रत्येक पंचायत में वितरण करने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मी पंडा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट कर उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का शोकसभा किया गया मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष तोकेश सिंह, रतन प्रसाद साहू, दशरथ प्रसाद केशरी, गणेश सोनी, रवि साहू, डिंपल प्रजापति, राजेश प्रसाद साहू, अनिल सिंह, निर्मल करमाली, पंचित महतो, पवन कुमार, मनोहर गुप्ता, डेगन बेदिया, सूरज महतो, भागवत करमाली, अरुण कुमार, नागेंद्र सिंह, रामकुमार महतो आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *