सांसद मनीष जायसवाल से जरूरतमंदों को मिला कम्बल
भाजपा मांडू मंडल ने मुरपा में सांसद मनीष जायसवाल द्वारा गरीबों के लिए उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता व भाजपा मांडू मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शामिल रहे। इस दौरान सांसद द्वारा उपलब्ध कराए गए दर्जनों कंबलों को क्षेत्र के बुजुर्ग, वृद्ध, दिव्यांग व असहाय लोगों के बीच वितरण किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि विवेक गुप्ता व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि सांसद के पहल से इस कड़ाके ठंड से बचने के लिए जरूरतमंद जनता के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। जिससे उनको राहत मिल सकेगा। इधर, कंबल पाकर सभी लोगों ने सांसद का आभार व्यक्त कर आर्शीवाद दिया है। मौके पर गणेश सोनी, डिंपल प्रजापति, राजेश साहू, पंचित महतो, महेश महतो, संयोगिता देवी, आशा देवी, प्रदीप राम, विकास कुमार आदि शामिल रहे।










