ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त अभियान को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडे के निर्देश पर सदर प्रखंड परिसर एवं आस पास के क्षेत्रों में नशा मुक्त अभियान के तहत शुरुआती रोकथाम व पुर्नावास को लेकर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली ने बताया कि शुरुआती रोकथाम नशा पीड़ितों के लिए बहुत जरूरी है। नशे से दूर रहना, स्वास्थ्य विशेषज्ञों से बात करना और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, साथ ही इसके लिए राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 पर संपर्क कर परामर्श और मदद लेने की बात कही। ताकि लत लगने से पहले ही या शुरुआती दौर में ही उसे रोका जा सके और सही दिशा में इलाज हो सके। पिंकी मंडल, रानी साहा, चंद्रशेखर घोष ने संयुक्त रूप से कहा कि परामर्श, व्यवहार चिकित्सा, देखभाल व सहायता पर सक्रिय होकर ही नशा की लत से उबरने, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने और नशे के बिना एक स्वस्थ व संतुष्ट जीवन जीने के लिए पुर्नावास के लिए एक सही विकल्प के बारे में समझाया। वहीं कान्हू हांसदा, सुजाता घोष एवं विजय राजवंशी ने नालसा के डॉन योजना पर प्रकाश डाला। साथ ही इस दौरान नशा के दुष्परिणाम पर बिंदुवार समझाया और आस पास के लोगों को भी जागरूक करने और स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने को लेकर अपील की गई। मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।










