दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल क्रिकेट 10-11 जनवरी को

दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल क्रिकेट कप समिति के सदस्यों ने विक्टर सोरेन के नेतृत्व में
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात की।
​इस अवसर पर उन्हें पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित होने वाले ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल कप’ के भव्य आयोजन की जानकारी दी और मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किए। बता दें कि 10 एवं 11 जनवरी को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में टूर्नामेंट आयोजित होगा जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला सभी प्रखंड की एक – एक टीम भाग लेंगी l
आमंत्रण देने के लिए सीएम से मिलने वालों में पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, विक्टर सोरेन,
सागेन पूर्ति, वीर सिंह सुरीन,अरुण सिंह राजा, अंकित सिंह, अरुण प्रसाद प्रो चंद्रशेखर महतो, रणधीर कुमार आदि शामिल थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *